India Times 7

Homeहापुडकर-करेतर एवं राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई

कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड, कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली की कम प्रगति में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष वसूली राजस्व कम है उसमें सुधार कर प्रगति लाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष की भी समीक्षा की।इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्रअधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।India times 7 Aman Kumar Tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular