रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उस समय माहौल गरमा गया, जब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि भीम आर्मी से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और एक पक्ष को ही निशाना बनाया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।