Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याधूल भरी तेज आंधी व बरसात के बीच कई स्थानों पर पेड़...

धूल भरी तेज आंधी व बरसात के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरे

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले में बीते शाम में आई चक्रवाती तूफान व अचानक मौसम में हुए परिवर्तन और शाम को आई धूल भरी तेज आंधी व बरसात के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग के बाधित होने अलग-अलग हादसों में कई लोगों की मौत व घायल होने की खबर है,आंधी तूफान से पेड़ों के विद्युत के तारों व खंभों को तोड़ देने से कई गांव की विद्युत व्यवस्था चरमराई, अंधेरों में रहने को मजबूर हुए लोग,बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक वृद्ध महिला सहित तीन लोगों की मौत तथा आधा दर्जन लोगों के घायल होकर आने की खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में रात तक बीकापुर कोतवाली पुलिस और पूरा कलंदर पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी रही। नायब तहसीलदार रामखेलावन की देखरेख में मृतक के शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी बीकापुर में मौके पर रामखेलावन के अलावा प्रभारी निरीक्षक बीकापुर अमरेंद्र बहादुर सिंह, पूराकलंदर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोजकुमार शर्मा,सहित थाने के पुलिसकर्मी,मृतक व घायलों के परिजन तथा जन प्रतिनिधिमौजूद रहे।दैवीय आपदा के चलते आंधी और तूफान में पेड़ गिरने से खजुरहट के गणेशी का पुरवा निवासी कर्मा देवी 65, पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निमोली निवासी जमुना प्रसाद मिश्रा 40 की दर्दनाक मौत हो गई है। बीकापुर तहसील अंतर्गत बराव गांव निवासी केशव राम निषाद की मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में उपचार के दौरान मौत हुई है। पेड़ गिरने खजुरहट के गणेशी का पुरवा निवासी राममिलन यादव 70 छप्पर और टिन सेड गिरने से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पुरवा निवासी वृद्ध महिला धनपता 80, बनिया का पुरवा शेरपुर पारा निवासी राममिलन 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया है। राममिलन की हालत नाजुक बताई जाती है। सराय खरगी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह 56,एवं अलग गांव के दो अन्य लोग भी आंधी तूफान के चलते जख्मी हुए हैं। नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा बताया गया कि तहसील क्षेत्र में हुई घटनाएं और नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्देशित किया गया है। जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular