India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशवांछित स्मैक तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार

वांछित स्मैक तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात वांछित स्मैक तस्कर गौतम को घेराबंदी कर गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इस मामले में स्मैक तस्कर अजय चार दिन पहले जेल जा चुका है।जबकि प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर फरार चल रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके सोमवार देर रात पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे के यात्री सीट के पास से गांव भोलापुर निवासी गौतम को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।थाना लाकर पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह अधिकतर उत्तराखंड में रहता है।अज्ञात ट्रक चालकों से स्मैक खरीदकर चार दिन पहले जेल जा चुके गांव भोलापुर निवासी अजय को बेचने को देता था।खुद भी उत्तराखंड में बेचकर अपना खर्च चला लेता हूं।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी गौतम को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया।फरार प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर को भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular