रिपोर्ट बृजेश कुमार
बदायूंँ– नेहरू पब्लिक जूनियर हाई स्कूल शेखूपुर में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सरिता रानी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व बच्चों का भी उत्साह वर्धन किया और परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने पर सभी बच्चों के लिए बधाई दी तथा शेखूपुर के ग्राम प्रधान श्री कुंवरसेन राजपूत तथा समाजसेवी श्री अनीस अहमद सैफी,उस्मान साहिल तथा आकिल खान ने बच्चों को पुरस्कृत किया और बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।परीक्षाफल वितरण में कक्षा एन.सी.में प्रियांशी साहू ने प्रथम स्थान, आयुष ने द्वितीय स्थान तथा अली कुरेशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा एल.के.जी. में मोहम्मद अज़ान ने कक्षा में प्रथम स्थान, अयांश सागर ने द्वितीय स्थान तथा अनाविया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा यू.के.जी.में माहेनूर ने कक्षा में प्रथम स्थान जोएव ने कक्षा में द्वितीय स्थान तथा विवेक ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा -1 में अर्शी ने प्रथम स्थान माही ने कक्षा में द्वितीय स्थान तथा प्रमोद ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-२ में कु.विनीता साहू ने कक्षा में प्रथम स्थान, राज गोस्वामी ने कक्षा में द्वितीय स्थान, तथा वैष्णवी ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-३ में कु.फातिमा ने कक्षा में प्रथम स्थान, प्रतिज्ञा ने कक्षा में द्वितीय स्थान, तथा असद ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-४ में आफरीन ने प्रथम स्थान कु.अक्शा ने कक्षा में द्वितीय स्थान तथा कु.कोमल साहू ने कक्षा में तृतीय स्थान, प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा-5 में अनमोल ने कक्षा में प्रथम मोहम्मद अलिफ ने द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद असद ने स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-6 में मोहम्मद आहिल कादरी ने कक्षा में प्रथम स्थान गोल्डी ने कक्षा में द्वितीय स्थान तथा ऋषभ कुमार ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-7 में किशन मौर्य ने कक्षा में प्रथम स्थान कु.जोवियाह ने कक्षा में द्वितीय स्थान तथा कु. रिया ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में कक्षा-8 में कु.खुशबू सागर ने कक्षा में प्रथम स्थान, बॉबी वर्मा ने कक्षा में द्वितीय स्थान, तथा राधेश्याम ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।इधर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सरिता रानी और प्रधानाचार्य विनय कुमार राना ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर विद्यालय के उप. प्रधानाचार्य श्री रामअवतार मिश्रा (जूनियर विभाग ),तथा उप. प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र कुमार सक्सेना (प्रथमिक विभाग), राजेश कुमार सिंह, रवि शंकर गौतम, शज़र खान, गुलजार खान, गुड्डू यादव, सुनीता, नाज़िया, फरहत़ नीलम, शाजिया उमऱ, रुखसार, मुस्कान,अल्शिफ़ा, अलीशा,शाइस्ता आदि मौजूद रहे।