India Times 7

Homeअयोध्याभाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर दिया धरना देर रात...

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर दिया धरना देर रात रिहाई के बाद धरना हुआ समाप्त

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर दिया धरना देर रात रिहाई के बाद धरना हुआ समाप्त 31 मार्च अयोध्या।उड़ीसा प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों द्वारा विगत 10 दिनों से किसान यात्रा निकालकर आंदोलन किया जा रहा था और दिनांक 31 मार्च को भुवनेश्वर में किसान महापंचायत की घोषणा की गई थी परंतु एक दिन पूर्व किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी सहित दर्जनों किसान नेताओं को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना दिया गया जनपद अयोध्या के अयोध्या कोतवाली ( पुलिस चौकी दर्शन नगर के परिसर में) भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया देर रात राकेश टिकैत की रिहाई होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। धरनाकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि उड़ीसा भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण किसान यात्रा निकाली जा रही थी और 31 मार्च को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किसान महापंचायत करने की घोषणा की गई थी परंतु एक दिन पूर्व ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित कई दर्जन किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया उड़ीसा पुलिस द्वारा किए गए अन्याय के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर तत्काल धरना दिया गया जिसके क्रम में जनपद अयोध्या के थाना कोतवाली अयोध्या, थाना पटरंगा, थाना मवई में धरना दिया जा रहा था। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व किसानों के आक्रोश/ विरोध को देखते हुए उड़ीसा सरकार द्वारा चौधरी राकेश टिकैत जी को रात 10:00 बजे रिहा कर दिया गया रिहाई के बाद सभी थानों पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कर दिया गया। घनश्याम वर्मा उड़ीसा सरकार को चेतावनी दिया है कि भारतीय किसान यूनियन नेताओं के साथ यदि अन्याय किया जायेगा तो पूरे देश में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। दर्शन नगर धरने पर घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय महासचिव,श्रीराम वर्मा प्रदेश सचिव, राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष, भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुमन पांडे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,विकास वर्मा युवा जिला अध्यक्ष, राम बचन भारती ब्लॉक अध्यक्ष, विवेक पटेल, अमरनाथ, अतुल वर्मा, विपुल वर्मा, अशोक वर्मा, प्रिंस पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। पटरंगा थाने पर जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडेय, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर सहित अंदर जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी ने धरना दिया। थाना मवई पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular