Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशशोक सभा कर सैंजनी गैस प्लांट हत्याकांड में मारे गए सुधीर गुप्ता...

शोक सभा कर सैंजनी गैस प्लांट हत्याकांड में मारे गए सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट वीरपाल सिंह

बदायूँ। सरकार सैंजनी हत्याकांड के दोषियों को बचा रही है। इसीलिए सीबीआई जांच कराने से बच रही है। सीबीआई जांच के बिना सच सामने नहीं आ सकता। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज समरेर में सैंजनी गैस प्लांट हत्याकांड में मारे गए सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की शोक सभा में कहीं। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को समरेर में शोक सभा कर सैंजनी गैस प्लांट हत्याकांड में मारे गए एजीएम सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा को श्रद्धांजलि दी।शोक सभा में प्रस्ताव पारित कर सैंजनी गैस प्लांट में दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच और न्याय की मांग को लेकर 29 मार्च से न्याय यात्रा निकालने का निर्णय हुआ। न्याय यात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे बदायूँ में डॉ अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी और समरेर ,दातागंज ,उसावां , म्याऊं , हज़रतपुर, सैंजनी , उसहैत समेत दातागंज तहसील के सैकड़ों ग्रामों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हत्याकांड में मृतक हर्षित मिश्रा के परिजन एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं हैं। आरोपियों के संरक्षण दाताओं पर एसआईटी और मूसाझाग थाना पुलिस हाथ नहीं डाल सकेगी । सीबीआई जांच के बिना दोषियों पर कार्यवाही संभव नहीं है। योगी सरकार को पीड़ित परिवारों की हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए। कहा कि जांच ऐसी हो कि कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और कोई निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। कहा सत्ता के दबाव के चलते ही एजीएम सुधीर गुप्ता व असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा द्वारा जान के खतरे को लेकर जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।जिस तरह हत्यारे के परिजनों का प्लांट पर कब्जा था और आसपास आर्थिक साम्राज्य फैला हुआ था वह सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने हत्यारे के खिलाफ समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की । उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस संघर्ष करेगी।आज शोक सभा में एडवोकेट वेद प्रकाश यादव, कांग्रेस दातागंज ब्लाक अध्यक्ष बिजनेश यादव , समरेर यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक यादव, नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर , लालाराम , होराम , धर्मेंद्र , मनोज शर्मा , रामलखन गुर्जर , सत्यकुमार गुर्जर समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular