Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशगैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया

गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

आंवला विधानसभा के अंतर्गत आंवला नगर में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाना है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान एलपीजी वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। गैस वितरण में किसी भी अनियमितता को रोकने पर जोर दिया। जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए। उनके घर पर होम डिलीवरी के सिद्धांत को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे पक्षपात या कालाबाजारी की कोई गुंजाइश न रहे।गैस एजेंसियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करें और शिकायतों को लंबित न रखें। यदि किसी भी एजेंसी द्वारा एलपीजी वितरण में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण से जमीनी स्तर पर प्रभाव पड़ेगा और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।आंवला में गैस एजेंसियों में गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। कंपनियों को मांग के अनुरूप पर्याप्त सप्लाई मिल रही है। पेट्रोल व डीजल की तेल कंपनियों की ओर से मांग के सापेक्ष आपूर्ति भी की जा रही है। आंवला वासियों से अपील है कि अनावश्यक भंडारण न करें साथ ही अफवाहों से भी सावधान रहें। जितनी आवश्यकता हो उतना ही ईंधन लें। आपूर्ति में किसी तरह की कोई कमी नहीं है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular