संवाददाता भूदेव प्रसाद
बदायूँ ।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहां पुलिस बल की तैनाती है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। व्यवस्थाओं को देखकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष जताया।