India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनीलगाय से टकराई विधायक काफिले की कार, तीन घायल एक की हालत...

नीलगाय से टकराई विधायक काफिले की कार, तीन घायल एक की हालत गंभीर

घायलों को खुद अस्पताल भिजवाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने रवाना हुए विधायक

अयोध्या/मिल्कीपुर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान कहुवा गांव जा रहे थे। वह पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी के बड़े भाई संजय तिवारी के अंतिम संस्कार (मिट्टी) में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकाकाफिला बरम बाबा के पास पहुंचा ही था कि पीछे चल रही एक कार अचानक सड़क पार कर रहे दो नीलगायों से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफिले में मौजूद सुरक्षा कर्मी और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।घायलों में 48 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल पुत्र अरमान अली, निवासी सराय हेमराज को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।विधायक चंद्रभानु पासवान ने मानवीय संवेदन शीलता दिखाते हुए घायलों को अपने वाहन व सुरक्षा कर्मियों की मदद से तत्काल सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भिजवाया अस्पताल पहुंचते ही सीएमएस डॉ. रवि पांडे और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों केअनुसार गंभीर रूप से घायल इस्माइल का उपचार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।घायलों को अस्पताल भेजने के बाद विधायक स्वयं कहुवा गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular