रिपोर्ट आशुतोष रावत
अयोध्या यूपी शासन की बड़ी कार्रवाई।बीडीओ रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग, अनियमित भुगतान, कर्मचारियों का वेतन रोकने, दुर्व्यवहार,जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शासन ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही, उन्हें किसी भी अन्य कार्य, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त न होने का प्रमाण देना होगा।मामले की विस्तृत जांच जारी है।