संवाददाता बृजेश कुमार
अलापुर (बदायूं): थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम जगत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक गैर समुदाय का युवक, पड़ोस की ही एक दलित युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है शादी की खुशियां दुःख में बदलीं पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीया की शादी तय हो चुकी थी और बीते 15 मार्च को ही उसकी गोद भराई की रस्म संपन्न हुई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन 19 मार्च को पड़ोस का रहने वाला हाशिम पुत्र शाकिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गया।जेवर, नकदी और बाइक भी गायब आरोप है कि युवती घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, भारी नकदी और मोटरसाइकिल (नंबर: UP24AA 8297) भी अपने साथ ले गई है। पिता का कहना है कि आरोपी उनके पड़ोस का ही रहने वाला है पीड़ित का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस सक्रिय होती, तो अब तक बेटी बरामद हो गई होती।पुलिस का कहना कि”मामला संज्ञान में है और टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।”