अयोध्या;सिविल लाइन ईदगाह ,रुदौली, अमानीगंज, कुमारगंज ,सोहावल, भदरसा आदि जगहों पर सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। मौसम की आंख-मिचौली के बावजूद लोगों में रहा गजब उत्साह।बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज में भाग लेकर एकता का दिया संदेश । प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने अमन-चैन और विश्व शांति के लिए दुआ की।उन्होंने देशों के बीच शांति और संतुलित नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया।नगर निगम ने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा, अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।