India Times 7

Homeबदायूंजातिगत नफ़रत का युवक हुआ शिकार

जातिगत नफ़रत का युवक हुआ शिकार

विरोध करने पर दबंगों ने पीटकर किया गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट बृजेश कुमार

जरीफनगर (बदायूं ) युवक को नीची जाति के शव्दों का प्रयोग करते हुए मंदिर में प्रवेश नहीं करने का गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया है l जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया साथ ही गाली गलौज की पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है l पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है lथाना जरीफनगर के ग्राम दिहौरा शेखपुर निवासी यतेंद्र पुत्र राजपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे प्रार्थी अपने गांव के स्थित शिव मंदिर पर पूजा करने गया था l जहां पीड़ित के गांव के भुवनेश पुत्र भगवान सहाय शिवनारायण पुत्र उदयवीर मोरपाल एंव अजय पुत्र रामनिवास निवासी दिहौरा सेखपुर द्वारा पीड़ित के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गली-गलौज करने लगे और पीड़ित को धोबी नीची जाति कहकर आश्रम पर आने को मना कर दिया l पीड़ित के विरोध करने पर उपयुक्त लोग गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट करने लगे एवं पीड़ित का गला दबाने का का आरोप है l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular