क्षेत्र में खुशी का माहौल, समर्थकों व नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी
दातागंज। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा अंशुल सागर पुत्र सीताराम सागर, वार्ड नं. 01 को सभासद के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके मनोनीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों व नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है। जिसमें विधानसभा 117 दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बदायूं राजीव कुमार गुप्ता का भी इस मनोनयन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि अंशुल सागर नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।