अयोध्या आशुतोष रावत
सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महिलाओं ने गैस सिलेंडर को सफेद कपड़े में लपेटकर उस पर फूल माला चढ़ाकर सांकेतिक विरोध किया।सरोज यादव ने कहा कि शहर और गांव दोनों जगह गैस सिलेंडर की भारी कमी है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।
इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।गैस न मिलने से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और बच्चे भूखे स्कूल जा रहे हैं। सपा महिला विंग ने सरकार से गैस की आपूर्ति जल्द सुचारू कराने की मांग की।