अयोध्या-जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं कल सोमवार 16 मार्च से आयोजित होनी हैं। परन्तु परीक्षा प्रारंभ होने के एक दिवस पूर्व संध्या तक परीक्षा प्रश्नपत्रों का अद्यतन कोई अता पता नहीं नहीं है। परीक्षा प्रश्नपत्र बीआरसी कार्यालयों से विद्यालयों को अब तक नहीं प्राप्त कराये जा सके हैं, जबकि गत वर्षों तक परीक्षा प्रारंभ होने से एक या दो दिन पूर्व विद्यालयों को सील्ड पैक प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाते थे।ऐसी स्थिति में विद्यालय प्रबन्धन असमंजस की स्थिति में हैं।परीक्षा कैसे प्रारंभ हो पाना संभव होगी इसके बारे में कोई भी विभागीय जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी विद्यालय प्रबंधन को कुछ भी बता पाने को तैयार नहीं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), अयोध्या के मंडल अध्यक्ष, बलबीर सिंह इसे लापरवाही की पराकाष्ठा बताते हुए कहते हैं कि यह जिम्मेदारों की घोर लापरवाही व अकर्मण्यता है,जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं कल से,प्रश्नपत्र का अब तक अता पता नहीं
RELATED ARTICLES