अयोध्या समाजवादी पार्टी अयोध्या की ओर से रविवार को सहादतगंज स्थित सांसद आवास पर भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। रोज़ा इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है।
इफ्तार कार्यक्रम में रोज़ा खोलने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर मुबारकबाद दी और क्षेत्र में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। रोजा इफ़्तार में मौलाना शादाब साहब नायब पेश इमाम टाटशाह ने नमाज़ अदा कराई।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा मिलता है तथा सामाजिक सौहार्द और अधिक मजबूत होता है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि रोजा इफ्तार में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अमित प्रसाद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,रितेश सिंह,मोहम्मद अली,चौधरी शहरयार, जब्बार अली, राशिद खान, पंकज पांडेय अलाउद्दीन, एजाज अहमद, राशिद जमील, रिज़वान रसूल, बख्तियार खान, हामिद जाफर मीशम,शावेज़ जाफरी,सरफराज नसरुल्लाह, रामसागर वर्मा, आकिब खान, शोयब खान, बलराम मौर्य, श्रीचंद यादव, ज़ाकिर हुसैन पाशा, सिराज हक़, सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता के अलावा रोजेदार मौजूद रहे।
रोज़ा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया भाईचारे का संदेश
RELATED ARTICLES