India Times 7

Homeअयोध्याराम मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

राम मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राम मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित.इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी।राष्ट्रपति सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगी और दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेंगी।वह राम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में स्थापित होने वाले श्री राम यंत्र का विधि-विधान से पूजन करेंगी।यह श्री राम यंत्र दो वर्ष पहले जगद्गुरु शांकराचार्य कांची कमकोटी पीठ द्वारा राम जन्मभूमि को भेंट किया गया था।18 मार्च को श्री राम यंत्र को राम मंदिर के तृतीय तल के गर्भगृह में विधिवत स्थापित किया जाएगा।कार्यक्रम में निधि समर्पण अभियान से जुड़े उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 3500 कार्यकर्ता शामिल होंगे।केरल की प्रसिद्ध संत माता अमृतानान्दामाई अपने करीब 1000 भक्तों के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगी।इस अवसर पर दत्तत्रेया होसबाले सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।सुरक्षा के मद्देनज़र कार्यक्रम में मोबाइल फोन और हथियारों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पास निरस्त रहेंगे और सामान्य दर्शन जारी रहेगा।जिस समय महामहिम दर्शन कर रही होगी उस समय आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन कुछ पल के लिए बंद होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular