मुख्य अतिथि प्रेस क्लब मैनपुरी के अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया
भोगांव /मैनपुरी ब्लॉक सुल्तानगंज के ग्राम जलालपुर स्थित प्राचीन ‘दिया वाले हनुमान मंदिर’ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेस क्लब मैनपुरी के अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री तथा भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ठाकुर शिव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।रामलीला ने बांधा समांमेले के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित सांस्कृतिक रामलीला के मंचन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवंत होते देख दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए। इस अवसर पर अर्पित चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी आस्था और संस्कृति के वाहक हैं, जो हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।पांडे ब्रदर्स का विशेष सहयोगमुकेश पांडे (प्रदेश महासचिव) एवं पांडे ब्रदर्स के संयोजन में आयोजित इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और सजी दुकानों ने विशेष रौनक बिखेरी। देर रात तक मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।