ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत मलेथू कनक (ऊंचहा)गांव निवासी सावित्री तिवारी पत्नी अनिलकुमार तिवारी द्वारा बगल के करिया टीकर निवासी रोहित निषाद,मोहित निषाद,रामजियावन,आलोक,विपिन, अंकित,राहुल के ऊपर लगाया गम्भीर आरोप, पीड़िता का कथन है, कि आरोपीगण एक राय होकर बदनीयती से १२ फरवरी २०२६ को समय करीब १०बजे रात्रि में लाठी, डंडा,हथियार के साथ घर में घुसकर मार पीटकर घायल करने का लगाया आरोप,पीड़िता ने अपनी तहरीर लिखा है कि आरोपीगण के हमले में पीड़िता के मुंह, हाथ, पेट, और हाथ की उंगली में चोट आई है,पीड़िता ने बताया कि थाना कोतवाली बीकापुर , पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर,एसएसपी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर आरोपीगणों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराए जाने हेतु लिखित शिकायत दी गई है, आरोप है कि आरोपी खेमें के राम जियावन के थाना बीकापुर में चौकीदार है, पीड़िता ने अंदेशा जताते हुए कहा कि मुझे केवल दौड़ाया जा रहा है चौकीदार होने के चलते अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया और न ही पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण ही अभी तक कराया गया है,मीडिया से रूबरू पीड़िता द्वारा बताया गया कि हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराई जाय। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कराई जा रही है, सत्यता पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी

