मैनपुरी। जनपद में फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है।महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित ‘लव-जिहाद’ जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES