मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
हरिद्वार विधानसभा कलियर के मेवड़ में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बड़ाया। यह भव्य टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष कलीम मलिक और इसरार मलिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया, लगातार 50 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मुकाबले खेले गए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से घचाघच भरा रहा और खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना तथा स्थानीय जनता का जोश देखने लायक रहा।फाइनल मैच को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों की तादाद में लोग मैदान में पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
