संवाददाता – भूदेव प्रसाद
बदायूं, जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा-अर्चना करेंगे और गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। शहर और गांव के शिवालयों में भारी भीड़ होने की संभावना है।पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और घाटों पर उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और शासन के निर्देशों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।