India Times 7

Homeबदायूं26 फरवरी तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थी समय से लें खाद्यान्न

26 फरवरी तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थी समय से लें खाद्यान्न

संवाददाता – भूदेव प्रसाद

बदायूँ, जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत फरवरी 2026 का निःशुल्क राशन 08 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक वितरित किया जाएगा।अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 11 किलो गेहूँ, 14 किलो फोर्टिफाइड चावल और 10 किलो बाजरा निःशुल्क दिया जाएगा।पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को 2 किलो गेहूँ, 1 किलो चावल और 2 किलो बाजरा निःशुल्क वितरित किया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपने उचित दर विक्रेता से खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular