Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेश11-12 फरवरी को हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण होगा

11-12 फरवरी को हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण होगा

संवाददाता: भूदेव प्रसाद

बदायूँ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवाल कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देश पर हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कराया जाएगा।
यह कार्यक्रम 11 और 12 फरवरी 2026 को जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ स्थित अचल केंद्र पर आयोजित होगा। टीकाकरण का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।उन्होंने जनपद के सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अवश्य कराएं।हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, हज आवेदन पत्र तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड/पासपोर्ट की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular