रिपोर्ट भूदेव सिंह
बिल्सी/बदायूं, ग्राम खैरी पंडोल में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) गुट की बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश साहू की मौजूदगी में कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़े कार्यकर्ताओं को बिल्सी तहसील में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार और तहसील व ब्लॉक स्तरीय नई कार्यकारिणी गठन का संकल्प लिया। साथ ही किसान समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा जताया। बैठक में 15 फरवरी को होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव बीयेशु दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
