India Times 7

Homeसहारनपुरआरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने ...

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

सहारनपुर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी महिला के पति लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। यह प्रदर्शन महिला के मायके पक्ष के मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया गया राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि जनपद शामली के गांव भेरमऊं माजरा निवासी सुमन की शादी नकूड़ के भेर मऊ निवासी लोकेश से हुई थी। आरोप है कि सुमन के ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे बीती 1 जनवरी को सुमन के साथ मारपीट की सूचना पर उसके मायके वाले भेर मऊ में पहुंचे थे आरोप है कि लोकेश और अन्य लोगों ने सुमन के मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे सुमन ने 2 जनवरी को अपने पति सहित 16 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विकास सैनी के अनुसार पुलिस ने एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था 2 फरवरी को कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद बजरंग दल ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी चेतावनी के बावजूद कार्रवाई न होने पर बजरंग दल के कार्य करता उन्हें कोतवाली में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया इस दौरान पीड़िता और उसके परिजन भी शामिल रहे राहुल तोमर, पंकज लोधी, मोनू, संदीप हिंदू, सौरव, अनूप, संयम जैन, अनुज। आदि लोग धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस की टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular