मैनपुरी- विधानसभा करहल क्षेत्र के ग्राम फुलापुर में हुए डबल मर्डर हत्याकांड एवं डकैती की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आगरा मंडल जोन प्रभारी दीपक पेंटर एवं जिलाध्यक्ष मनीश सागर ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की तथा प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए बहुजन समाज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में नवरत्न बौद्ध, सुरेन्द्र यादव, मुकेश गौतम, रामनरेश वर्मा, चन्द्रशेखर, लायक सिंह, देवेन्द्र वघेल, नीतपल शाक्य, रमेश बौद्ध, प्रेमचन्द्र शाक्य, रविन्द्र कुमार, अवनीश राठ, सुनील शाक्य, डॉ. गिरीश चन्द्र माथुर, गुड्डू शाक्य, लाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।