रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ जनपद के जेपी पब्लिक स्कूल नवादा बुलंदशहर रोड हापुड़ प्रबंधक और उनके पूरे स्टाफ की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित हुए, दिवस के पावन अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने निम्नलिखित प्रस्तुतिय के जरिए सभी का मन मोह लिया:देशभक्ति गीत और नृत्य: बच्चों ने ‘ऐ वतन’, ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे गानों पर भावपूर्ण नृत्य पेश किए।नुक्कड़ नाटक: कई बच्चों ने सामाजिक मुद्दों और देश की आजादी के संघर्ष पर आधारित छोटे नाटकों के जरिए महत्वपूर्ण संदेश दिए।भाषण प्रतियोगिता: नन्हे वक्ताओं ने संविधान के महत्व और वीर शहीदों की कहानियों को अपने शब्दों में बयां किया।फैंसी ड्रेस: छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और झांसी की रानी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर उनके नारे लगाए।
