रिपोर्टर हसीन अंसारी
फरीदपुर गौसगंज रोड पर तालाब में गाय शव पड़ा हुआ था , जिसकी जानकारी गौ रक्षक के मोहित मिश्रा और निखिल वर्मा ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और निरीक्षण किया, उसके बाद गाय के शव को वहीं गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।इस घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन फरीदपुर में पहले भी गायों की मौत के मामले सामने आए हैं।