ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। आजाद हिंद फौज के संस्थापक,महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने नगर निगम अयोध्या में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया । घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपार योगदान रहा है जिसको भुलाया नहीं जा सकता नेताजी का क्रांतिकारी तेवर ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया घनश्याम वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम स्थित नेताजी की प्रतिमा काफी उपेक्षित है और नगर निगम सहित जिला प्रशासन से मांग किया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा आदम का प्रतिमा भव्यता एवं दिव्यता के साथ लगाई जाए। माल्यार्पण करने में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा,जिला महासचिव विवेक पटेल शामिल रहे।