India Times 7

Homeमैनपुरीपत्रकार नदीम सिद्दीकी की कार में अज्ञात वाहन ने मारी...

पत्रकार नदीम सिद्दीकी की कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

ब्रेकिंग न्यूज़

मैनपुरी। भारत समाचार के जिला संवाददाता नदीम आज जब कवरेज के लिए करहल जा रहे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी।भीषण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नदीम की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा घुसी। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में पत्रकार नदीम की जान बच गई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक तेजी से मौके से फरार हो गया। पिछले कुछ दिनों से जनपद में भू-माफियाओं के खिलाफ पत्रकारिता और उनमें कथित पत्रकारों की संलिप्तता को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। ऐसे में इस घटना को केवल हादसा माना जाए या डराने की साजिश, यह जांच का विषय है।”पत्रकारिता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं! शासन-प्रशासन से मांग है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषी वाहन और उसके पीछे के चेहरों को बेनकाब किया जाए।”वाइट नदीम सिद्दीकी भारत समाचार के पत्रकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular