मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस दि. 23 जनवरी को सायं 06 बजे से आवास विकास, पंजाबी कॉलोनी में नागरिक सुरक्षा की ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में समस्त तैयारियां समय से पूर्ण की जायें, चिन्हित मोहल्ले में इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाये, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उक्त दोनों मोहल्लों में निरंतर मॉक ड्रिल के बारे में लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जानकारी दें ताकि मॉक ड्रिल के समय लोगों में पैनिक न फैले। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु 02 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जायेगा, सायरन ध्वनित होते ही सभी इलाकों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट करने के साथ ही सभी नागरिकों द्वारा जमीन पर लेटकर शरण ली जाएगी, हवाई हमला समाप्त होते ही ऑल क्लियर ध्वनि में 02 मिनट तक ऊंची आवाज में सायरन ध्वनित किया जाएगा, हवाई हमले के उपरांत नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने हेतु फायर एक्सटिंगुशर का प्रयोग किया जाएगा, फायर सर्विस द्वारा बड़ी आग बुझाने हेतु फायर टेंडर का प्रयोग किया जाएगा, हमले के दौरान घायल लोगों को नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जायेगा, ध्वस्त बिल्डिंग में फसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के उपरांत मॉक ड्रिल की प्रक्रिया समाप्ति की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल एक्सरसाइज स्थल पर शांति, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, संचार उपकरणों की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी तथा राहत एवं बचाव कार्यों के प्रदर्शन में सहयोग किया जाएगा, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, चेकिंग और पेट्रोलिंग, मॉक ड्रिल जैसे भगदड़-चोरी का रिस्पांस करने का दायित्व पुलिस विभाग का होगा।श्री सिंह ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि मॉक ड्रिल के समय ठीक सायं 06 बजे लाइट कट करें। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अग्निशमन अधिकारी से कहा कि मॉक ड्रिल वाले स्थानों पर समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, ठीक 06 बजे सायरन बजाईजाए, मोहल्ले वासियों को सायरन बजते ही घरों की लाइट बंद करने के लिए पहले से बताया जाए, मोहल्ले के किसी भी घर में इनवर्टर से भी लाइट न जले, पूरी तरह ब्लैकआउट रहें।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि मॉक ड्रिल वाले मोहल्ले में एंबुलेंस के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलेक्टर शिव नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, आपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। सहित अन्य संबंधित