Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशराजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एन एस एस इकाई के अंतर्गत...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एन एस एस इकाई के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

मैनपुरी। आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।आज के मुख्य अतिथि कमल सिंह,अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी, विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने मां सरस्वती के समक्ष और स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अपर न्यायाधीश ने बताया कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलना चाहिए क्योंकि युवा दिवस के उपलक्ष में हम युवाओं को ही अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता, नवीनीकरण को प्रोत्साहित करना है जिसको हमें अपने कर्तव्य के साथ निभाना आना चाहिए। सतीश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कि मैं नहीं बल्कि आपकी भावना हम सभी में समाहित होनी चाहिए और अपने उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए कड़े संघर्ष भी करने चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ज्योति सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता, रैली, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अन्य विद्यालय से आए हुए छात्राओं ने प्रतिभागिता सुनिश्चित की। सभी शिक्षिकाओं और शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular