मैनपुरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त कांग्रेसियो द्वारा मनरेगा में बदलाव के विरोध में “उपवास कार्यक्रम” अम्बेडकर पार्क छप्पट्टी पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मनरेगा कॉर्डिनेटर प्रकाश प्रधान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की।मुख्य अतिथि प्रकाश प्रधान ने कहा कि मनरेगा के सम्मान में आज पूरे भारत मे कांग्रेसियो द्वारा उपवास रखा गया है। मजदूरों को भाजपा सरकार द्वारा होने बाले हानि व अत्याचार को कांग्रेस पार्टी गांव गांव जाकर जागरूक करने का कार्य करेगी।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मनरेगा से गरीव मजदूरों को रोजगार गौरंटी से मिलता था आज भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में परिवर्तन कर राज्यो से 40% का तथा केंद्र सरकार द्वारा 60% का भुगतान करना तय किया गया है जिसमे राज्य सरकारों पर पहले से ही कर्ज है तो मजदूरों का भुगतान कैसे करेगी भाजपा सरकार।मजदूरों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार जो कांग्रेस पार्टी होने नही देगी।इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष पूरन चंद्र चतुर्वेदी,अरविन्द यादव (PCC),हरेन्द्र राउत(जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस),गौरव कुमार (जिलाध्यक्ष RGPRS),हिमांशु सेन (जिलाध्यक्ष NSUI),मोनू यादव(ब्लॉक अध्यक्ष),मुकेश शाक्य(ब्लॉक अध्यक्ष),पंकज कुमार (जिलामहासचिव),शेखर यादव(जिलामहासचिव),अतुल दुवे (जिलामहासचिव),वासिफ अली(जिलामहासचिव),गौरव बादशाह(सदस्य),अजय दुवे,अरविंद तिवारी,अनुपम शाक्य (जिला महासचिव),डा नवीन शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष),सचिन राजपूत(जिलामहासचिव RGPRS)आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।