India Times 7

Homeबरेलीजलभराव की समस्या को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों...

जलभराव की समस्या को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट इमरान अली, ब्यूरो चीफ बरेली

बरेली एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया, फरीदपुर टीम को दो लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें वार्ड नंबर 21, मोहल्ला तकिया में गली में जलभराव की समस्या थी और दूसरी शिकायत थी कि गली में विद्युत खंभे नहीं हैं। इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का फैसला किया। टीम ने नगर पालिका परिषद फरीदपुर में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया और उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।हमारी टीम ने अधिशासी अधिकारी और उपखंड अधिकारी से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर हमारी टीम के सदस्य मोहम्मद हसीन अंसारी, जिला सचिव बरेली, मोहम्मद शाहरुख, नगर अध्यक्ष, अनिल शर्मा, तहसील अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी, अशफाक हुसैन, तहसील सचिव फरीदपुर, मोहम्मद आमिर, तहसील सचिव फरीदपुर, इमरान अली, तहसील प्रचारक, आदि मौजूद थे।हम आशा करते हैं कि हमारी शिकायतों पर जल्द ही कार्रवाई होगी और मोहल्ला तकिया के लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular