India Times 7

Homeमैनपुरीजिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई आयोजित

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई आयोजित

नव वर्ष 2026 मिलन समारोह आयोजित किया गया

मंडल कमेटियों व बूथस्तर पर चर्चा व समीक्षा की गई

मैनपुरी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मंडी धर्मदास पर मासिक बैठक तथा नव वर्ष 2026 मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया की आज मासिक बैठक निम्न अजेंडा को लेकर रखी गयी,जिसमें आज SIR को लेकर प्रत्येक बूथ पर पार्टी का BLA 2 अनिवार्य है। साथ ही मंडल कमेटियों व बूथस्तर पर चर्चा व समीक्षा की गई तथा मनरेगा में महात्मा गांधी के नाम हटाने को लेकर चर्चा की गई तथा भाजपा की नफरत की मानसिकता का विरोध प्रकट किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा,पी सी चतुर्वेदी,अरविंद यादव (PCC) ,भीमसेन कठेरिया (जिला उपाध्यक्ष),जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग कांग्रेस मुकेश यादव,जिलाध्यक्ष सेवादल अमित गुप्ता,जिलाध्यक्ष RGPRS गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस हरेंद्र राउत, अनुपम शाक्य (PCC), डा नवीनशर्मा (जिलाकोषाध्यक्ष), विनोद यादव,वाजिफ अली,शैलू सक्सेना,अंकुर सिंह,सुधीर यादव,पंकज कुमार,रतन शाक्य,अमित वर्मा,रमेश यादव,रोहित गुप्ता आदि जिला कॉग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular