India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबहुजन संकल्प महारैली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का जोरदार भाषण

बहुजन संकल्प महारैली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का जोरदार भाषण

सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है ताकि लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर सके-सांसद चंद्रशेखर आजाद

हरदोई जनपद के नॉर्मल स्कूल परिसर में आयोजित महाराजा बिजली पासी जयंती के अवसर पर बहुजन संकल्प महारैली में भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आरक्षण बचाना है, तो एक हो जाओ। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए आपका एक होना जरूरी है।चंद्रशेखर आजाद के प्रमुख बिंदु बड़े बड़े धन्ना सेठ, पूंजीपति और नेता चुनाव के समय दलित समाज का वोट लेने आते हैं और उसके बाद दलित समाज की ओर मुड़कर नहीं देखते। सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है ताकि लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर सके। आजाद समाज पार्टी ने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किए जाने की मांग की है। होमगार्ड, आंगनबाड़ी, पंचायत मित्र, आशा बहुओं, शिक्षामित्रों सहित तमाम पदों पर काम कर रहे लोगों का वेतन बढ़ाने की मांग भी सदन में की गई है।चंद्रशेखर आजाद का आरोप मध्यप्रदेश में बाबा साहेब आंबेडकर का पुतला जलाया जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही है। बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या पर सरकार घड़ियाली आंसू बहा रही है लेकिन देश में दलितों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उस पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है।महाराजा बिजली पासी जयंती पर बहुजन संकल्प महारैली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का जोरदार भाषण आरक्षण बचाना है, तो एक हो जाओ – चंद्रशेखर आजाद आजाद समाज पार्टी निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग करेगी – चंद्रशेखर आजाद बाबा साहेब आंबेडकर का पुतला जलाने वालों को नहीं बख्शेंगे – चंद्रशेखर आजाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular