स्टेट ब्यूरो चीफ -भूदेव प्रेमी
बदायूँ : लेफ्टिनेंट कर्नल (अप्रा.) एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि जनपद में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन 19 दिसम्बर 2025, दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बदायूँ में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। समारोह में पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस योजनाओं, स्पर्श पोर्टल, स्वरोजगार अवसरों, विभागीय कल्याणकारी योजनाओं तथा बैंक ऋण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके साथ ही वीर नारियों तथा पुरस्कार विजेता सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।अधिकारी ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, उनकी पत्नियों एवं आश्रितों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हर्ष और उल्लास के साथ इस सम्मान समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।