Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण कार्य तेज करने...

उप मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

बदायूँ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ, पढ़ाई की व्यवस्था और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों—यूपीआरएनएन, यूपी सीडीको और सी एंड डीएस—के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधूरे निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएँ। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण से जुड़ी सभी समस्याएँ कॉलेज प्रशासन लिखित रूप में दे, ताकि उनका जल्दी समाधान किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर ढंग से चलाने पर भी जोर दिया। यूपी सीडीको के अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा और फरवरी 2026 में उसे मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि एनएमसी मानकों के अनुसार कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है, फिर भी सभी लोग पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह न होने से कुछ विभाग प्रभावित हैं। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular