कांग्रेसियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षहुल्लास से मनाया
मैनपुरी – मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडीधर्मदास पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी का जन्मदिन जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा हर्षहुल्लास से मनाया गया तथा साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किये गए।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी की भूमिका भारतीय राजनीति में एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता की रही है, खासकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में (1998-2017) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की प्रमुख के तौर पर, जिन्होंने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए यूपीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) और सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) जैसे महत्वपूर्ण कानूनों को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और वर्तमान में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, तथा विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक के गठन में भी उनका अहम योगदान रहा है।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा,जिलाउपाध्यक्ष पूरन चंद्र चतुर्वेदी,कंट्रोल रूम प्रभारी अनुपम शाक्य (PCC), डा नवीन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, भीमसेन कठेरिया जिला उपाध्यक्ष, अमित वर्मा जिला महासचिव, चंद्रशेखर यादव जिलामहासचिव, वाजिफ सिद्दीकी जिलामहासचिव, जागीर ब्लॉक अध्यछ मोनू यादव पंकज कुमार जिला सचिव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।