ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या |ब्लाक क्षेत्र क़ी ग्राम पंचायत विजेनपुर सजहरा स्थित शिव नायक शिक्षण संस्थान मे रविवार को क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य हरीशचंद्र निषाद द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | शिविर मे कुल 950 मरीजों ने आँख क़ी जांच करायी तथा 65 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिये अयोध्या आई हॉस्पिटल ले जाया गया | शिविर का फीता काटकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उदघाटन किया | इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा क़ी हरीशचंद्र निषाद द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र मे लगातार चलाया जा रहा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गरीबो के लिये बरदान साबित हो रहा है | उन्होंने कहा क़ी मनुष्य क़ी आँखे अनमोल रतन है | यहां जरूरतमंद लोग आँखों क़ी. मुफ्त जांच चश्मे दवाईया पाने के साथ निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन कराकर आर्थिक बोझ व भागदौड़ से मुक्ति पा रहे है | इनके इस नेक कार्य क़ी जितनी सराहना क़ी जाय वह कम है |इस मौके चिकित्स्कों मे डॉ गुलशन, राकेश वर्मा विपिन विहारी, कृष्ण कुमार शर्मा सहित सहयोगी जियालाल भारती, रणविजय शीतला प्रसाद बिंदु निषाद अंजू निषाद रामपुर भगन चौकी इंचार्य रामपुर भगन व ग्यासपुर शामिल रहे |