रिपोर्ट – सुधीर कुमार
थानाभवन/शामली भारतीय सेना में 28 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद फौजी रविन्द्र सैनी के गृह आगमन पर गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। उनके पहुंचते ही कस्बावासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर देशभक्ति के नारे लगाए।स्वागत समारोह में अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व नगर चेयरमैन संजय शर्मा, एवं वर्तमान नगर चेयरमैन पति हाजी जमशेद उपस्थित रहे।इन्होंने रविन्द्र सैनी को फूल माला पहनाकर इनका स्वागत किया।इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में के.पी. सैनी, अरुण शर्मा, ठाकुर राम भूल फौजी, पूरण सैनी,अजब सिंह ,पूर्व प्रधान वेदपाल गहलोत, मास्टर संजय सैनी (संचालन कर्ता), ओमप्रकाश, अर्जुन सैनी ,अमित सैनी,ऋषिपाल सैनी( पूर्व सभासद) संजय कश्यप, मास्टर मोहित तायल आदि सहित समाज के गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।सरदार जल सिंह सैनी ने पूर्व सैनिक को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी देश सेवा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर गीत प्रस्तुत कर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। फौजी रविन्द्र सैनी ने कहा कि देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। फ़ौज में उन्होंने बहुत सी चुनौतियों का बहादुरी के साथ सामना किया ,साथ ही साथ उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के साथ साथ खेलो के लिए प्रेरित किया।कस्बावासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।