India Times 7

Homeअयोध्याविद्युत बिल राहत योजना आज से शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

विद्युत बिल राहत योजना आज से शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

अयोध्या /बीकापुर बिजली बिल राहत योजना के तहत घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए विद्युत उपखंड बीकापुर ने दराबगंज में 1 दिसंबर प्रातः 10 बजे से मेगा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को सर चार्ज में शत प्रतिशत छूट के अलावा अन्य सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई है। अवर अभियंता शैलेष यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत बकाया घरेलू कनेक्शन उपभोक्ताओं का ब्याज का शत प्रतिशत तथा मूल बकाए का 25% का देय माफ करके सरल किस्तों में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बीकापुर के अलावा तहसील क्षेत्र के हैदरगंज तारुन सहित सभी विद्युत उपकेदो पर विद्युत उपभोक्ताओं का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular