अयोध्या- पूर्व मेयर/समाजसेवी ऋषिकेश उपाध्याय के तरफ से उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका बंदना उपाध्याय ने कैंसर की बिमारी से जूझ रहे व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू गुप्ता” को उनके घर पर जाकर 50 हजार रूपया का नगद आर्थिक मदद की, और यह आश्वासन दिया की ट्रीटमेंट होने तक लगातार हरसंभव मदद करते रहेगे। बताते चले पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय हमेशा गरीबो, हर जरूरतमंदो के साथ खड़े रहते है और आर्थिक मदद करते रहते है। समय समय पर निरन्तर गरीबो में राशन, कंबल आदि बाटते रहते है। नन्द कुमार गुप्ता”नन्दू गुप्ता” ने बताया कि इलाज इमिनोथेरिपी से किया जा रहा है, जिसका 8 लाख रूपया खर्चा आयेगा। नंदू गुप्ता ने पूर्व मेयर/ समाजसेवी ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा आर्थिक मदद करने और भविष्य मे जरूरत पड़ने पर और आर्थिक मदद की सांत्वना देने के लिए आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर समाजसेविका वंदना उपाध्याय, उमेश कुमार, नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू गुप्ता”, अर्पणा गुप्ता, आदित्य गुप्ता “रिशू” आदि मौजूद रहे।
अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल
RELATED ARTICLES