Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला...

सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं सिविल लाईन पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अपराध की रोकधाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त ईशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें पुत्र इस्माइल अंसारी निवासी वार्ड नं0 5 शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउन्ट फेसबुक पर हिन्दू देवी देवताओ एवं हिन्दू धर्म को अपमानित व अमर्यादित वीडियो पोस्ट की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर वादी निखिल कुमार पुत्र राजा निवासी ग्राम शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूं की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 578/2025 धारा 353/299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम ईशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें पुत्र इस्माइल अंसारी निवासी वार्ड नं0 5 शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 28.11.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ईशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular