India Times 7

Homeमेरठप्रभारी मंत्री ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का...

प्रभारी मंत्री ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जाएजा स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता-प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश अस्पताल में प्रत्येक मरीज को मिले अच्छा इलाज, स्वच्छता कर रखें विशेष ध्यान मेरठ, 27 नवंबर2025 आज मा0प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह द्वारा एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसीऔर जनरल वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने इमरजेंसीऔर जनरल वार्ड के अंतर्गत भर्ती मरीजों के समस्त वार्ड, दवाई काउंटर,प्लास्टर रूम, टेस्टिंग लैब, आईसीयू वार्ड सहित समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखाl अस्पताल में के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि भर्ती सभी मरीजों को बेहतर उपचार मिले, साथ ही मरीज के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए माननीय मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ सफाई रखी जाए पूरे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएlस्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है इसी मंशा के अनुरूप कार्यवाही जाएl तत्पश्चात प्राचार्य कक्ष में बैठक कर मेडिकल कॉलेज के समस्त विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए l प्राचार्य द्वारा मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत चल रहे विकास कार्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में माननीय मंत्री जी को विस्तृत रूप से बताया गया तथा उन्होंने कहा क़ि माननीय मंत्री जी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉo वी के सिंह एसएसपी विपिन तांडा एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular