अयोध्या।बिहार के नव-नियुक्त कृषि मंत्री रामकृपाल यादव आज अयोध्या पहुंचे।सर्किट हाउस में अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।स्वागत समारोह के बाद वे सीधे राम मंदिर पहुंचे।रामलला के दर्शन और विधिवत पूजन कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भगवान श्रीराम के चरणों में उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मिली कृषि विभाग की जिम्मेदारी को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ने और कृषि क्षेत्र के आत्मनिर्भर होने की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिखर पर किए गए ध्वजारोहण को उन्होंने ऐतिहासिक घटना बताया।उन्होंने कहा कि यूपी में चल रही विकास परियोजनाओं ने प्रदेश की दिशा बदल दी है।पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा मजबूत स्थिति में दिखेगी।