ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील प्रांगण में सपा के समर्थकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 86 वीं जयंती पर शनिवार को बीकापुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके नेता जी को श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में पूर्व विधायक परशुराम यादव की पुत्री समाजवादी पार्टी की जिला सचिव तथा पूर्व सदस्य एससी एसटी आयोग की सदस्य रोली यादव ने दिव्यांगों को कंबल की सौगात दी गई। तहसील के अध्यक्षता सभागार में शनिवार को करीब डेढ़ सौ दिव्यांगों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा समाज के गरीब, पिछड़े ,दलित ,वर्ग के हितार्थ किए गए कार्यों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से गरीब, वंचित, पिछड़ों ,के हक की प्रति संघर्षरत रहने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, गोसाईगंज सपा प्रभारी लौटन राम निषाद, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आबाद अहमद, फिरोज खान गब्बर, संदीप यादव, जयप्रकाश यादव, बृजेश यादव, फरीद खान, विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, तारिक अहमद, प्रभाकर सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर पूर्व विधायक परशुराम यादव द्वारा पहले सुल्तानपुर बॉर्डर चौरे बाजार से बीकापुर तहसील मुख्यालय तक करीब 16 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। उसके बाद उनकी पुत्री रोली यादव द्वारा परंपरा को आगे बढ़ाया गया लेकिन पिछले 2 वर्षों से साइकिल रेस प्रतियोगिता के स्थान पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता राघवेंद्र प्रताप अनूप सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। और उनके स्वस्थ होने की कामना की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव, डॉक्टर एसके मौर्या, डॉ अनुराग गुप्ता, स्टाफ नर्स अमिता वर्मा, फार्मासिस्ट गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या